Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-09-13

Jamshedpur News: मणिपाल अस्पताल ईएम वाइपास ने जमशेदपुर में प्रोस्टेट कैंसर जागरूकता अभियान की पहल

Jamshedpur: जमशेदपुर प्रोस्टेट कैंसर जागरूकता माह पर मणिपाल अस्पताल, ईएम वाइपास ने जमशेदपुर में विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया। इसका उद्देश्य प्रोस्टेट कैंसर से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियाँ साझा कर लोगों को शुरुआती लक्षण और जांच की अहमियत के प्रति जागरूक करना था। कार्यक्रम में यूरोलॉजी और सर्जिकल ऑन्कोलॉजी विशेषज्ञ डॉ. अभय कुमार ने बताया कि प्रोस्टेट कैंसर के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं, लेकिन शुरुआती जांच से उपचार संभव है।

डॉ. कुमार ने रोबोटिक सर्जरी की उपलब्धता और लाभ बताते हुए कहा कि यह तकनीक सटीक इलाज सुनिश्चित करती है और मणिपाल अस्पताल हर वर्ग के मरीज को इसे उपलब्ध कराता है।

तीन कैंसर विजेताओं ने अपने अनुभव साझा किए। 72 वर्षीय प्रोफेसर प्रनोबेश रॉय, 71 वर्षीय के.डी.पी. सिंह, और 57 वर्षीय तपस कुमार महतो ने बताया कि रोबोटिक सर्जरी से उनका उपचार सहज व सफल रहा और वे पूरी तरह स्वस्थ हो गए।

यह अभियान लोगों को सही जानकारी देकर भय दूर करने के लिए किया गया और समय पर इलाज की प्रेरणा देने पर जोर दिया गया, और लोगो का ध्यान इसपर केंद्रित किया गया।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !