Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-04-27

Jharkhand Crime: खूंटी में नाबालिग को गोली मारकर फरार हुआ हमलावर, इलाके में मची सनसनी

Meta Description

खूंटी: खूंटी के बड़ाईक टोली इलाके में आज रविवार सुबह एक नाबालिग लड़के को टारगेट कर गोली मार दी गई। गोली उसके हाथ में लगी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। वारदात को अंजाम देने के बाद हमलावर मौके से फरार हो गया। गोली चलने की आवाज सुनकर आसपास के लोग घटनास्थल पर पहुंचे और घायल नाबालिग को तुरंत सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां उसका इलाज जारी है। फिलहाल डॉक्टरों ने उसकी हालत खतरे से बाहर बताई है।

 
इस दुस्साहसिक घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर खूंटी थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि नाबालिग को गोली क्यों मारी गई।
 
डीएसपी वरुण रजक ने जानकारी दी कि गोली चलाने वाले युवक की पहचान कर ली गई है और उसे पकड़ने के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। उन्होंने कहा कि हमलावर की गिरफ्तारी के बाद ही इस हमले के पीछे की वजह का खुलासा हो सकेगा।
 
पुलिस मामले की हर पहलू से जांच कर रही है और इलाके में सुरक्षा बढ़ा दी गई है ताकि दोबारा ऐसी कोई घटना न हो।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !