Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-04-26

जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त के नेतृत्व में पंचायत वार्ड का भ्रमण कर विकास कार्यों के क्रियान्वयन का लिया गया

Meta Description

 पंचायत एवं ग्राम स्तर पर सरकारी संस्थाओं एवं उनके माध्यम से आम लोगों को प्रद्त बुनियादी सेवायें, सुविधाएं तथा कल्याणकारी योजनाओं का क्रियान्वयन किस तरीके से धरातल पर हो रहा है, इसकी वस्तुस्थिति जानने के लिए जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त श्री अनन्य मित्तल के नेतृत्व में सभी प्रखडों व नगर निकायों के नामित नोडल पदाधिकारी पंचायत व वार्डों में पहुंचे । 

 
निरीक्षण के क्रम में जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त श्री अनन्य मित्तल ने डुमरिया तथा मुसाबनी प्रखण्डों का दौरा किया। मुसाबनी अवस्थित पूर्वी व दक्षिण बादिया के सामुदायिक संसाधन भवन में पहुंच कर पंचायत में संचालित योजनाओं तथा प्रदत सुविधाओं की जानकारी हासिल की। तत्पश्चात कस्तुरबा गांधी अवासीय विद्यालय पहुंच कर उपायुक्त ने स्कूल में पढ़ रहे छात्राओं के साथ संवाद स्थापित किया तथा विद्यालय में उपलब्ध मूलभूत सुविधाओं तथा शिक्षण गतिविधियों के बारे में जानकारी हासिल की। छात्राओं को बेहतर तथा उज्जवल भविष्य के लिए मेहनत करने की सलाह दी।
डुमरिया प्रखण्ड में उपायुक्त ने कला केन्द्र प्रशिक्षण केन्द्र कांटाशोल में महिलाओं के लिए संचालित कौशल विकास प्रशिक्षण केन्द्र का निरीक्षण किया। इस दौरान महिलाओं के कौशल प्रशिक्षण के माध्यम से स्वावलम्बी बनाने के लिए तेल पेराई, आटा पिसाई, कम्प्यूटर प्रशिक्षण आदि गतिविधियों से अवगत हुए तथा महिलाओं को कौशल प्रशिक्षण प्राप्त कर आत्म निर्भर बनने के लिए प्रोत्साहित किया। मौके पर कौशल विकास प्रशिक्षण केन्द्र संचालकों को महिलाओं के लिए राज्य सरकार के द्वारा संचालित योजनाओं से जोड़कर उधम शुरू करने में सहयोग करने को कहा। इस दौरान एडीएम लॉ एंड ऑर्डर श्री अनिकेत सचान तथा प्रखण्डों के नामित वरीय अधिकारी एवं संबंधित प्रखण्ड विकास पदाधिकारी मौजूद थे।
प्रखडों व नगर निकायों के नामित नोडल पदाधिकारी अनुमंडल पदाधिकारी धालभूम श्रीमती शताब्दी मजूमदार ने बोड़ाम का रसिकनगर, एसओआर श्री राहुल आनंद ने धालभूमगढ़ का नुतनगढ़, निदेशक एनईपी ने गुड़ाबान्दा प्रखण्ड के फॉरेस्ट ब्लॉक, जिला परिवहन पदाधिकारी श्री धनंजय ने जुगसलाई, भूमि सुधार उप समाहर्ता जमशेदपुर श्री गौतम कुमार ने पोटका प्रखण्ड के डोमजुड़ी, कार्यपालक दण्डाधिकारी श्री सुदीप्त राज ने मुसाबनी प्रखण्ड के माटिगोड़ा, कार्यपालक दण्डाधिकारी श्री चन्द्रजीत सिंह ने पटमदा प्रखण्ड के लावा समेत अन्य सम्बंधित वरीय पदाधिकारियों ने अपने प्रखंड में क्रियान्वित योजनाओं का जायजा लिया।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !