Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-04-26

Bihar Crime: मामूली विवाद बना खूनी संघर्ष: एक ही परिवार के सात लोग घायल, महिला की हालत गंभीर

Meta Description

Patna: बाढ़ थाना क्षेत्र के नदावाँ पंचायत अंतर्गत खलजाहाँचक गांव में दो बाइक की टक्कर के बाद शुरू हुआ मामूली विवाद देखते ही देखते खूनी संघर्ष में बदल गया। इस विवाद में एक ही परिवार के सात लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनमें एक महिला की हालत चिंताजनक बताई जा रही है।

घटना के संबंध में जानकारी देते हुए घायल सीएसपी संचालक सन्तु कुमार ने बताया कि वे बेढ़ना गांव स्थित मध्य बिहार ग्रामीण बैंक जा रहे थे, तभी गांव के ही एक युवक से बाइक की टक्कर हो गई। दोनों में हल्की नोकझोंक हुई और मामला वहीं शांत हो गया। लेकिन शाम को जब वह अपने घर लौटकर सीएसपी सेन्टर खोल रहे थे, तभी प्रथम पक्ष के करीब दस लोग वहां पहुंचे और गाली-गलौज करते हुए लोहे के रॉड व लाठी से हमला कर दिया।
मारपीट में सन्तु कुमार समेत अनिल रविदास (45), अखिलेश कुमार (22), सत्यम कुमार (15), रौशन कुमार (16), पिन्टु कुमार (19) और संजय मोची (48) घायल हो गए। गंभीर रूप से घायल संजय मोची ने बताया कि बाइक टक्कर से गाड़ी क्षतिग्रस्त हो गई थी, जिसकी मरम्मत की बात कही गई थी। इसी बात पर विवाद बढ़ गया और भीड़ ने हमला कर दिया।
 
घायलों को इलाज के लिए अनुमंडलीय अस्पताल, बाढ़ में भर्ती कराया गया है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल पहुंचाया।
थाना अध्यक्ष ब्रजकिशोर सिंह ने बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही 112 की टीम सक्रिय हुई और घायलों को इलाज दिलाया गया। फिलहाल किसी भी पक्ष की ओर से थाने में लिखित शिकायत नहीं दी गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !