Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-04-25

Jamshedpur Police In Action: बोलेरो कार चोरी की साजिश का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार

Meta Description

Jamshedpur: एमजीएम थाना क्षेत्र स्थित बालाजी ऑटो वर्क्स प्राइवेट लिमिटेड के यार्ड से चोरी हुई बोलेरो गाड़ी की घटना का पुलिस ने सफलतापूर्वक खुलासा किया है। इस संबंध में ग्रामीण पुलिस अधीक्षक ऋषभ गर्ग ने जानकारी देते हुए बताया कि चोरी की गई बोलेरो गाड़ी के साथ एक आरोपी को गलुडीह टोल प्लाजा के पास गिरफ्तार किया गया।

 
उन्होंने बताया कि कंपनी के मैनेजर द्वारा यार्ड से गाड़ी चोरी होने की शिकायत दर्ज कराए जाने के बाद पुलिस हरकत में आई। इसके बाद एमजीएम एवं गलुडीह थाना की संयुक्त कार्रवाई में आरोपी को पकड़ा गया।
 
पुलिस जांच में सामने आया कि बालाजी ऑटो में कार्यरत कर्मचारी सबा करीम ने इस चोरी की साजिश रची थी। उसने कंपनी में कंटेनर लेकर डिलीवरी के लिए आए गुड्डू कुमार महतो के साथ मिलकर इस योजना को अंजाम दिया।
 
फिलहाल पुलिस ने दोनों अभियुक्तों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। मामले की जांच आगे भी जारी है।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !