Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-08-18

Palamu Police Big Success: कुख्यात अपराधी एवं संगठित गिरोह के सरगना डब्लू सिंह ने पलामू पुलिस के समक्ष किया आत्मसमर्पण

Palamu Police Big Success: झारखण्ड सरकार के अपराध पर जीरो टॉलरेंस की नीति तथा महानिदेशक एवं पुलिस महानिरीक्षक, झारखण्ड, राँची के निर्देशानुसार पलामू जिला पुलिस द्वारा संगठित अपराधियों एवं गिरोहों के विरुद्ध लगातार चलाए जा रहे अभियान के क्रम में एक बड़ी सफलता प्राप्त हुई है।

दिनांक 17.08.2025 को रात्रि 10:30 बजे, कुख्यात अपराधकर्मी एवं संगठित गिरोह का सरगना डब्लू सिंह उर्फ गौतम सिंह, पिता- स्व० रविन्द्र सिंह, सा०- फुलांग, थाना- लेस्लीगंज, जिला- पलामू (वर्तमान पता – कचरवा डेम के समीप, थाना- शहर, जिला- पलामू) ने पुलिस अधीक्षक, पलामू के समक्ष शहर थाना परिसर में आत्मसमर्पण कर दिया।

डब्लू सिंह लंबे समय से हत्या, रंगदारी एवं अन्य जघन्य अपराधों में संलिप्त रहा है। अपराध की दुनिया में वर्ष 2005 से सक्रिय इस अपराधकर्मी पर पलामू, लातेहार एवं राँची जिले में कुल 37 कांड दर्ज हैं। वर्ष 2014 में लातेहार जिला से जेल गया था तथा वर्ष 2018 में जेल से छूटने के बाद लगातार फरार रहकर कई गंभीर अपराधों को अंजाम देता रहा। वर्तमान में यह शहर थाना के हत्या एवं रंगदारी जैसे 04 गंभीर कांडों में वांछित था।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !