Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-08-18

Giridih News: गिरिडीह के जमुआ थाना पुलिस के खिलाफ ग्रामीणों का लाठी मार्च, थाना का घेराव

Giridih News: गिरिडीह जिले के जमुआ थाना क्षेत्र में आज ग्रामीणों ने पुलिस के दुर्व्यवहार के खिलाफ लाठी मार्च निकालकर थाना का घेराव किया। इस दौरान सैकड़ों की संख्या में महिला और पुरुष मौजूद रहे।

ग्रामीणों का आरोप है कि जमुआ थाना में पदस्थापित एसआई हरेंद्र सिंह और सुमित सिंह आए दिन थाना पहुंचने वाले फरियादियों के साथ दुर्व्यवहार करते हैं। इसी को लेकर लोगों में आक्रोश व्याप्त है।

इसी क्रम में आक्रोशित ग्रामीणों और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने प्रखंड विकास पदाधिकारी (BDO) पर भी जनप्रतिनिधियों और सामाजिक कार्यकर्ताओं को झूठे मुकदमों में फंसाने का आरोप लगाया।

प्रदर्शनकारियों ने संबंधित अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए चेतावनी दी कि यदि जल्द सुधार नहीं हुआ तो आंदोलन और तेज किया जाएगा।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !