Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-04-02

जमशेदपुर में गैंग खड़ा करने की साजिश नाकाम! फायरिंग मामले में पिस्टल और गोलियों के साथ दो गिरफ्तार

जमशेदपुर के एमजीएम थाना पुलिस ने क्षेत्र के तुरियाबेड़ा में 29 मार्च की रात स्थानीय निवासी लवकुश पर फायरिंग करने के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में विश्वजीत सिंह उर्फ रॉकी और राहुल कुमार सिंह उर्फ छोटू शामिल हैं। आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने तीन हथियार और छह गोलियां बरामद की हैं।

बुधवार को एक प्रेस वार्ता के दौरान एसएसपी किशोर कौशल ने मामले का खुलासा करते हुए बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर तुरियाबेड़ा स्थित एक स्कूल के पास पुलिस ने छापेमारी कर दोनों आरोपियों को पकड़ा। तलाशी के दौरान विश्वजीत के पास से एक देसी कट्टा और एक पिस्टल, जबकि राहुल के पास से एक पिस्टल बरामद हुई।

पूछताछ में दोनों ने स्वीकार किया कि 29 मार्च को उन्होंने ही लवकुश पर फायरिंग की थी। एसएसपी ने बताया कि दोनों का पूर्व से आपराधिक इतिहास रहा है और वे किसी न किसी गैंग से जुड़े थे। फिलहाल, वे अपना गैंग खड़ा करने की कोशिश कर रहे थे, जिसे समय रहते विफल कर दिया गया है

 

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !