Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-04-24

Rape Case: बिहार के गया जिला में पलामू के चैनपुर की महिला से गैंगरेप

Meta Description

Palamu: पलामू की एक महिला के साथ बिहार के गया में गैंगरेप करने का मामला सामने आया है। पीड़िता चैनपुर थाना क्षेत्र की रहने वाली है। वह वर्तमान में मेदिनीनगर में किराए के मकान में रहती है। चार बच्चों की मां इस 30 वर्षीय महिला को उसकी एक महिला मित्र मेले में काम दिलाने के बहाने गया ले गई थी। मेले में टिकट काटने का काम करने वाली पीड़िता तीन दिन पहले ही वहां पहुंची थी। घटना के दिन वह अपने कमरे में प्रेमी के साथ थी। दूसरे कमरे में उसकी महिला मित्र तीन पुरुषों के साथ शराब पी रही थी। नशे में धुत तीनों आरोपितों ने पीड़िता के प्रेमी को मारपीट कर भगा दिया और फिर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया।

पीड़िता की हालत बिगड़ने पर महिला मित्र उसे पलामू ले आई। मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराने के बाद वह फरार हो गई। अस्पताल प्रशासन ने पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने शहर थाने में तीन आरोपितों और महिला मित्र के खिलाफ जीरो एफआईआर दर्ज की है। आरोपियों में मेले का एक झूला मालिक, पीड़िता के किराए के मकान का मालिक और महिला मित्र का एक साथी शामिल हैं। पुलिस ने पीड़िता का बयान दर्ज कर लिया है।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !