Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-04-24

Jamshedpur Road Accident: तेज रफ्तार ऑटो की टक्कर से युवक की मौत, दो अन्य घायल

Meta Description

जमशेदपुर: बोड़ाम थाना क्षेत्र के पहाड़पुर गांव के समीप गुरुवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनमें से एक युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान 21 वर्षीय बादल सिंह के रूप में की गई है।

 
मिली जानकारी के अनुसार, नीमडीह थाना अंतर्गत चिलयामा गांव से तीन युवक बाइक पर सवार होकर हाथीखेदा मंदिर जा रहे थे। इसी दौरान सामने से आ रही तेज रफ्तार ऑटो (टेंपो) ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में तीनों युवक घायल हो गए, जिन्हें तत्काल एमजीएम अस्पताल ले जाया गया। वहां डॉक्टरों ने बादल सिंह को मृत घोषित कर दिया।
 
घटना में घायल अन्य युवकों की पहचान रवि रजत और मदन सिंह के रूप में हुई है, जिनका इलाज अस्पताल में चल रहा है। मृतक के पिता ने बताया कि तीनों मंदिर दर्शन के लिए निकले थे, लेकिन तेज रफ्तार टेंपो ने अचानक सामने से टक्कर मार दी, जिससे बादल की हालत बेहद गंभीर हो गई थी।
 
हादसे के बाद टेंपो चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस को घटना की सूचना दे दी गई है और आगे की कार्रवाई जारी है। स्थानीय लोग प्रशासन से टेंपो चालक की गिरफ्तारी और क्षेत्र में सड़क सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम की मांग कर रहे हैं।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !