Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-04-24

Jamshedpur CHO Dead: सीएचओ ज्योति कुमारी की इलाज के दौरान मौत, पति डॉ. विजय मोहन सिंह गिरफ्तार

Meta Description

Jamshedpur: शहर के एमजीएम थाना क्षेत्र अंतर्गत रुहीडीह स्थित आरोग्यम आयुष्मान मंदिर स्वास्थ्य केंद्र की स्वास्थ्य पदाधिकारी (सीएचओ) ज्योति कुमारी की बुधवार को रांची के मेडिका अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। गंभीर रूप से घायल होने के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

 
पुलिस ने इस मामले में मृतका के कथित पति डॉ. विजय मोहन सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तारी के बाद पुलिस उन्हें लेकर एमजीएम थाना पहुंची, जहां उनसे देर शाम तक पूछताछ जारी रही।
 
इस घटना को लेकर सीएचओ ज्योति कुमारी के भाई प्रेम प्रकाश महतो के बयान पर अज्ञात के खिलाफ हत्या की प्राथमिकी दर्ज की गई है। जानकारी के अनुसार, 18 अप्रैल को रुहीडीह स्थित स्वास्थ्य केंद्र में ज्योति कुमारी पर कुदाल से हमला किया गया था, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गई थीं।
 
घटना के बाद से ही डॉ. विजय मोहन सिंह पुलिस की जांच के घेरे में थे। जांच के दौरान घटनास्थल से एक कुदाल भी बरामद की गई है, जो इस मामले में अहम सबूत मानी जा रही है।
 
फिलहाल पुलिस जांच में जुटी हुई है और डॉ. विजय मोहन सिंह से पूछताछ कर पूरे मामले की तह तक जाने की कोशिश कर रही है।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !