Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-04-23

Jamshedpur BJP Putla Dehan: जमशेदपुर में आतंकी हमले के खिलाफ लोगों में उबाल, भाजपा कार्यकर्ताओं ने फूंका पुतला

Meta Description

Jamshedpur: जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए भीषण आतंकी हमले में 27 निर्दोष पर्यटकों की हत्या से देशभर में आक्रोश है। बुधवार को जमशेदपुर में भाजपा कार्यकर्ताओं ने आतंकवाद के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। महानगर अध्यक्ष सुधांशु ओझा के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने साकची से जुबिली पार्क तक पैदल मार्च कर आतंकवाद और पाकिस्तान का पुतला फूंका।

 

 
प्रदर्शन के दौरान आतंकवाद मुर्दाबाद और पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारों से पूरा इलाका गूंज उठा। कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार से आतंकवाद के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की और शोक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदना जताई।
 
सुधांशु ओझा ने मीडिया से कहा कि यह हमला भारत की अस्मिता पर हमला है, अब आर-पार की लड़ाई जरूरी है। पाकिस्तान को सख्त सैन्य जवाब देने की मांग भी उठाई गई।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !