Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-04-23

Jamshedpur Co-operative College: जमशेदपुर को-ऑपरेटिव कॉलेज परिसर में कॉलेज के अंग्रेजी एवं हिंदी विभाग ने संयुक्त तत्वावधान में विश्व पुस्तक दिवस एवं शेक्सपियर जयंती कार्यक्रम का किया भव्य आयोजन

Meta Description

Jamshedpur: जमशेदपुर को-ऑपरेटिव कॉलेज, जमशेदपुर के अंग्रेजी एवं हिंदी विभाग के संयुक्त तत्वावधान में विश्व पुस्तक दिवस एवं शेक्सपियर जयंती के अवसर पर एक कार्यक्रम आयोजित किया गया था। 

 

इस कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ० अमर सिंह ने की। सभा को संबोधित करते हुए उन्होंने पुस्तक पठन की अनिवार्यता पर बात करते हुए विद्यार्थियों को किताबें पढ़ने के लिए प्रेरित किया एवं शेक्सपियर के नाटकों की प्रशंसा करते हुए उन्हें अद्वितीय बताया। आई० क्यू० ए० सी० कॉर्डिनेटर डॉ० नीता सिन्हा ने पुस्तक पठन-पाठन के लिए वातावरण तैयार करने पर बल दिया। अर्थशास्त्र विभागाध्यक्ष डॉ० अंतरा कुमारी ने शेक्सपियर के नाटकों पर अपना विचार साझा किया। वाणिज्य विभागाध्यक्ष डॉ० अशोक कुमार रवानी ने अपना निजी अनुभव साझा करते हुए किताबों की महत्ता को रेखांकित किया। 
हिंदी विभाग की डॉ० प्रियंका सिंह ने सफदर हाशमी की कविता किताबें का पाठ करते हुए समाज निर्माण में किताबों की भूमिका पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम का संचालन अंग्रेजी विभाग की डॉ० रुचिका तिवारी ने की। धन्यवाद ज्ञापन हिंदी विभाग की श्रीमती सबिता पॉल ने दिया। इस दौरान विद्यार्थियों में अंग्रेजी विभाग से शिवांगी गोराई, मीनाक्षी कुमारी, पल्लवी शुक्ला एवं हिंदी विभाग से संजय सोलोमन ने भी अपनी बात रखी। 
कार्यक्रम में डॉ० नीता सिन्हा, डॉ० स्वाति सोरेन, डॉ० प्रभात कुमार, डॉ० दुर्गा तोमसे, डॉ० रवि शंकर, डॉ० रविजय, डॉ० अनुपम, डॉ० पुष्पा तिवारी, शोभा देवी, रमेश कुमार समेत अन्य शिक्षक-शिक्षकेतर कर्मी एवं विद्यार्थी उपस्थित थें।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !