Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-08-01

Seraikela police action: नक्सली मंसूबों पर पुलिस का करारा वार, मासीबेरा की पहाड़ियों में 60 किलो विस्फोटक बरामद, मौके पर किया गया डिफ्यूज

सरायकेला खरसावां जिला के पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर बड़ी कार्रवाई की हैं।प्रतिबंधित भाकपा (माओ0) नक्सली संगठन के उग्रवादियों द्वारा कुचाई थाना के दलभंगा ओपी अंतर्गत ग्राम-मासीबेरा हिल एरिया के समीप पहाड़ी क्षेत्र में गोला-बारूद छिपाकर सुरक्षा बलों के विरूद्ध उनका अभियान रोकने तथा लक्षित कर क्षति पहुंचाने के उद्देश्य से कुछ वर्ष पूर्व छिपाकर रखा गया था।

जिसके आलोक में सरायकेला-खरसावॉ पुलिस के साथ चाईबासा पुलिस, झारखण्ड जगुआर, सीआरपीएफ एवं एसएसबी द्वारा संयुक्त अभियान चलाते हुए कुचाई थाना के दलभंगा ओपी अन्तर्गत ग्राम-मासीबेरा हिल एरिया के समीप जंगली- पहाड़ी क्षेत्रों में सर्च अभियान चलाया गया ।

सर्च अभियान के दौरान कुचाई थाना के दलभंगा ओपी अन्तर्गत ग्राम-मासीबेरा हिल एरिया के समीप पहाड़ी क्षेत्र में नक्सलियों द्वारा पूर्व में छिपाकर रखे गये  एक ब्लू कलर का प्लास्टिक कन्टेनर में अमोनिया नाईट्रेट पाउडर-20 पैकेट (प्रत्येक 01 किग्रा),  बड़ा स्टील कन्टेनर में अमोनिया नाईट्रेट पाउडर-40 पैकेट (प्रत्येक 01 किग्रा) कुल 60 किग्रा, अमोनिया नाईटेªट का पाउडर के साथ वैसिलीन पेट्रोलियम जैली-10 पैकेट (प्रत्येक 42 ग्रा0) बरामद कर सुरक्षा के दृष्टिकोण से उसी स्थान पर बम निरोधक दस्ता के सहायता से विनिष्ट किया गया है। 

संयुक्त सर्च अभियान में सरायकेला-खरसावॉ पुलिस, चाईबासा पुलिस,झारखण्ड जगुआर,सीआरपीएफ एवं एसएसबी मौजूद रहें।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !