Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-08-01

Kharsawan Eye Camp: खरसावां में नेत्र जांच शिविर आयोजित, 367 बच्चों की जांच में 79 को चश्मा की जरूरत

खरसावां : खरसावां प्रखंड संसाधन केंद्र और कस्तृरबॉ गांधी आवासीय विद्यालय में जिला अंधापन नियंत्रण समिति सरायकेला खरसावां के द्वारा एक दिवसीय नेत्र जांच शिविर लगाया गया। शिविर में विभिन्न सरकारी विद्यालयों में अध्ययनरत व दृष्टि से संबंधित समस्याओं से ग्रसित 367 छात्र छात्राओं की नेत्र जांच की गयी। जांच के उपरांत 79 छात्र छात्राओं में दृष्टि से संबंधित समस्या पाया गया। जिन्हे शीघ्र ही स्वास्थ्य विभाग की ओर से चश्मा उपलब्ध कराने की बात कही। शिविर का उदघाटन खरसावां प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी नवल किशोर सिंह ने किया।


मौके पर श्री सिंह ने कहा कि आंखों का स्वस्थ होना जीवन के लिए बहुत महत्वपूर्ण हैै। आंखों का होना जीवन की गुणवत्ता, रोजगार शिक्षा और कई अन्य विकास लक्षय को प्रभावित करता है। उन्होने कहा कि बच्चों को आंखों से संबंधित समस्याओं से बचने के लिए सही जानकारी दी जाए और दृष्टि की सुरक्षा के महत्व को जन-जन तक पहुंचाया जाए। इस दौरान शिविर में नेत्र सहायक अशोक कुमार महतो, सुभाष चन्द्र महतो एवं सिताराम महतो ने छात्र छात्राओं की नेत्र की जांच की। नेत्र सहायको ने खरसावां प्रखंड संसाधन केन्द्र में 67 बच्चों की आखों की जांच की गई।


जिसमें 42 बच्चों चश्मा के लिए चिन्हित किया गया। जबकि खरसावां के कस्तृरबॉ गांधी आवासीय विद्यालय में 300 बालिकाओ की नेत्र जांच की गई। जिसमें 37 बालिकाओं को चश्मा के लिए चिहिन्त किया गया। वही नेत्र सहायको ने उन्होंने बताया कि आंखों को स्वस्थ रखने के लिए विटामिन ए से भरपूर सब्जियों और फल, मेवा का प्रयोग करें व संतुलित आहार लें। धूम्रपान और अनियमित जीवन शैली (देर रात सोना और खाना खाना) अपने से बचें।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !