Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-07-29

Jamshedpur DC Karn Satyarthi: उपायुक्त ने जन शिकायत निवारण दिवस में सुनी नागरिकों की समस्याएं, कई मामलों का त्वरित समाधान, प्राप्त आवेदनों पर समयबद्ध कार्रवाई हेतु पदाधिकारियों को किया गया निर्देशित

Jamshedpur DC Karn Satyarthi: समाहरणालय में आयोजित जन शिकायत निवारण दिवस के मौके पर उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी ने जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए नागरिकों से सीधा संवाद कर उनकी समस्याओं को सुना एवं त्वरित समाधान की दिशा में कार्रवाई सुनिश्चित करने हेतु पदाधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए।


इस दौरान लगातार बारिश से हुई क्षति के लिए प्रशासन की ओर से सहयोग, दिव्यांग और विधवा पेंशन, स्कूल में नामांकन, घरेलू हिंसा, लंबित भुगतान, रैयती भूमि पर अतिक्रमण, धुमकुड़िया भवन निर्माण, आवास योजना के लाभ, स्वास्थ्य सहायता, जन्म प्रमाण पत्र, जमीन विवादों का निपटारा, स्पोर्ट्स आर्म्स लाइसेंस, दुकान पर अवैध कब्जा, म्यूटेशन, राशन कार्ड में नाम जोड़ने, भू-माफिया की शिकायत, अनुकंपा नियुक्ति, ट्रांसजेंडर आश्रय गृह की आवश्यकता, एवं ऋण सेटलमेंट जैसे कई मुद्दे सामने आए। साथ ही विभिन्न प्रतिनिधिमंडल द्वारा जनसमस्याओं एवं सामाजिक मुद्दों पर ज्ञापन भी सौंपा गया। 

उपायुक्त ने संबंधित विभागों के पदाधिकारियों को निर्देशित किया कि प्राप्त शिकायतों का समयबद्ध एवं संवेदनशील तरीके से निष्पादन सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि जन शिकायत निवारण दिवस नागरिकों की समस्याओं को प्राथमिकता से समझने और समाधान का प्रभावी माध्यम है। कई आवेदनों का मौके पर ही समाधान किया गया, जबकि शेष मामलों पर कार्रवाई सुनिश्चित करने हेतु दस दिनों का समय दिया गया।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !