Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-07-29

Saraikela Road Accident: सरायकेला में सड़क हादसा, दंपति की हालत नाजुक

सरायकेला थाना क्षेत्र के नौरोडीह के समीप मंगलवार की दोपहर एक दर्दनाक सड़क हादसे में दंपती  गंभीर रूप से घायल हो गया। यह हादसा उस वक्त हुआ, जब शासन गांव निवासी कृष्णा बानरा अपनी पत्नी सुमित्रा बानरा के साथ मोटरसाइकिल पर सवार होकर सरायकेला बाजार की ओर जा रहे थे।

मौजूदा लोगों के अनुसार, जैसे ही दोनों नौरोडीह मोड़ के पास पहुंचे, उनकी मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर फिसल गई। सड़क पर अचानक संतुलन बिगड़ने से बाइक  सड़क पर गिर पड़ा, जिससे कृष्णा बानरा का पैर बुरी तरह टूट गया और उनकी पत्नी सुमित्रा बानरा का दाहिना हाथ घायल हो गया।

घटना की सूचना मिलते ही सरायकेला थाना पुलिस तुरंत घटनास्थल पर पहुंची और एम्बुलेंस की मदद से सदर अस्पताल, सरायकेला भेजा गया। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उनकी हालत गंभीर बताकर बेहतर इलाज के लिए दोनों को जमशेदपुर स्थित एमजीएम अस्पताल रेफर कर दिया।

चिकित्सकों के अनुसार, दोनों को गहरे चोटें आई हैं और हालत चिंताजनक बनी हुई है। फिलहाल दोनों का इलाज चल रहा है।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !