Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-04-22

Jamshedpur Bagbera: गर्मी से राहत: बागबेड़ा में टैंकर से निःशुल्क जल आपूर्ति, राजकुमार सिंह की पहल पर पंचायत प्रतिनिधियों का सहयोग

Meta Description

जमशेदपुर, बागबेड़ा: भीषण गर्मी और जल संकट की समस्या से जूझ रहे बागबेड़ा क्षेत्र में राहत पहुंचाने के लिए एक सराहनीय पहल की गई है। पूर्व जिला परिषद उपाध्यक्ष राजकुमार सिंह की अगुवाई में विभिन्न पंचायत क्षेत्रों में निःशुल्क पेयजल वितरण का कार्य तेज़ी से चल रहा है। पंचायत प्रतिनिधियों के सहयोग से यह कार्य जरूरतमंद परिवारों के लिए बड़ी राहत बनकर सामने आया है।

 
राजकुमार सिंह की पहल पर बड़े और छोटे टैंकरों के माध्यम से बागबेड़ा के विभिन्न इलाकों में निरंतर शुद्ध पेयजल की आपूर्ति की जा रही है। बागबेड़ा उत्तर-पूर्वी पंचायत की मुखिया नीनू कुदादा के अनुरोध पर आनंद नगर के गुलाब बाड़ी में बड़े टैंकर से जल वितरण किया गया। इस दौरान उपमुखिया सुरेश निषाद की निगरानी में स्थानीय लोग कतारबद्ध होकर शांतिपूर्वक पानी भरते नजर आए।
 
पश्चिम बागबेड़ा पंचायत के प्रधान टोला में समाजसेवी विजय सिंह की देखरेख में छोटा टैंकर भेजा गया। वहीं, बागबेड़ा कॉलोनी में शांति निकेतन स्कूल और गणेश पूजा मैदान के पास दो स्थानों पर क्रमशः बड़ा और छोटा टैंकर भेजा गया, जिसमें पंचायत समिति सदस्य सुनील गुप्ता और उप मुखिया संतोष ठाकुर ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
 
इसके अतिरिक्त हरहरगुट्टु नया बस्ती शीतला मंदिर, कीताडीह दादी बागान और परसूडीह के टुपूडाॅग शादी घर में भी निःशुल्क शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराया गया।
 
राजकुमार सिंह ने बताया कि गर्मी के इस मौसम में बागबेड़ा क्षेत्र के किसी भी परिवार को पानी की किल्लत न हो, यह सुनिश्चित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि पूरे गर्मी भर लगातार निःशुल्क जल आपूर्ति जारी रहेगी।
 
पंचायत समिति सदस्य सुनील गुप्ता ने राजकुमार सिंह के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि यह पहल न सिर्फ वर्तमान जल संकट का समाधान है, बल्कि सामाजिक अवसरों जैसे पर्व, शादी व श्राद्ध में भी उपयोगी सिद्ध हो रही है। उन्होंने बागबेड़ा की जनता की ओर से श्री सिंह के प्रति आभार प्रकट किया।
 
यह प्रयास स्थानीय जनता के लिए राहत की एक मिसाल है और अन्य पंचायतों के लिए एक प्रेरणादायक मॉडल भी।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !