Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-07-24

Nimdih ration shop raid: नीमडीह में राशन दुकान से विदेशी शराब बरामद, एक गिरफ्तार

नीमडीह : सरायकेला-खरसावां के पुलिस अधीक्षक मुकेश कुमार लुनायत को गुप्त सूचना मिली थी कि नीमडीह थाना क्षेत्र के डाहुबेड़ा गांव के बनकाटी टोला स्थित एक राशन दुकान में अवैध विदेशी शराब की बिक्री की जा रही है। सूचना के आधार पर एसपी के निर्देश पर नीमडीह थाना प्रभारी संतन तिवारी के नेतृत्व में एक विशेष टीम गठित कर छापेमारी की गई।

छापेमारी के दौरान दुकान से किंगफिशर स्ट्रॉन्ग बियर की 18 बोतलें, दिल से ब्रांड की 600 एमएल वाली 70 बोतलें (वेस्ट बंगाल), तथा किंग्स गोल्ड ब्रांड की 750 एमएल वाली 6 बोतलें (अरुणाचल प्रदेश) बरामद की गईं।

अवैध शराब कारोबार में संलिप्त दुकानदार अमरेंद्र सिंह सरदार को मौके से गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

छापेमारी दल में थाना प्रभारी संतन कुमार तिवारी के अलावा हरेंद्र कुमार पाठक, नेपाल चंद्र महतो और सशस्त्र बल के जवान शामिल थे।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !