Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-07-24

A Woman Jumped Into The Swarnarekha River In Mango:जमशेदपुर के मानगो में महिला की स्वर्ण रेखा नदी में छलांग, पुलिस और स्थानीय लोगों ने शुरू किया रेस्क्यू अभियान

A Woman Jumped Into The Swarnarekha River In Mango:जमशेदपुर के मानगो छोटा पुल पर आज सुबह करीब 10:00 बजे के आस पास एक बड़ी घटना घटी है ,जहां एक युवती ने स्वर्ण रेखा नदी में चलांग लगा दी।वहां मौजूद लोगों ने बताया कि महिला एक विशेष सामुदायिक की थी।

जानकारी के अनुसार महिला नदी में कूदने से पहले अपना बुर्का और चप्पल उतार कर रखती थी । मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत इसकी जानकारी पुलिस को दी, जहां मौके पर पुलिस पहुंच कर राहत एवं बचाव कार्य में लग गई। पुलिस ने महिला का नकाब और चप्पल बरामद कर ली है साथी संबंध में मानगो थाना के एसआई महेंद्र कुमार ने बताया कि प्रथम दृष्टि युवती मुस्लिम समुदाय से प्रतीत हो रही है ।जहां इस घटना के बाद पुलिस ने महिला की तलाश के लिए स्थानीय मछुआरों की मदद के साथ गोताखोरों की टीम भी नदी में रेस्क्यू अभियान लगातार चल रही है। जानकारी के अनुसार नदी में जलस्तर अधिक होने के कारण रेस्क्यू करने में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। बता दे मानगो थाना पुलिस ने आसपास के थाने को इसकी सूचना दे दी गई है ,और महिला की तस्वीर सामानों की जानकारी दे दी गई है ।लेकिन अब तक महिला की पहचान नहीं हो पाई है ।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !