Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-07-22

National Honor For Aditi Kundu: राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित हुईं अदिति कुंडू,चक्रधरपुर मंडल के लिए गौरवपूर्ण पल

आज का दिन भारत स्काउट्स एंड गाइड्स, चक्रधरपुर मंडल के इतिहास में स्वर्णिम अक्षरों में दर्ज हो गया है। चक्रधरपुर मंडल की समर्पित और कर्मठ रेंजर सुश्री अदिति कुंडू को देश के सर्वोच्च स्काउटिंग सम्मान राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित किया गया। यह प्रतिष्ठित पुरस्कार भारत की माननीय राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू के करकमलों द्वारा प्रदान किया गया।

अदिति कुंडू की यह ऐतिहासिक उपलब्धि चक्रधरपुर मंडल ही नहीं, पूरे झारखंड राज्य के लिए गौरव का विषय है। उन्होंने अपनी सेवा, अनुशासन, नेतृत्व क्षमता और सामाजिक योगदान के बल पर यह सम्मान अर्जित किया है, जो हर रेंजर, रोवर, स्काउट और गाइड के लिए प्रेरणादायक मिसाल बन गई हैं।

उनकी यह सफलता इस बात का प्रमाण है कि निष्ठा, मेहनत और सेवा भाव से कोई भी युवा राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है।

चक्रधरपुर मंडल के भारत स्काउट्स एंड गाइड्स परिवार ने इस उपलब्धि पर हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दी हैं और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !