Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-07-22

Anti-encroachment Drive On Ranchi Station Road: रांची स्टेशन रोड पर अतिक्रमण हटाओ अभियान, नगर निगम की इनफोर्समेंट टीम ने चलाया विशेष अभियान

राँची नगर निगम की इनफोर्समेंट टीम ने जिला प्रशासन और ट्रैफिक पुलिस के साथ मिलकर स्टेशन रोड पर अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया।

जहां इस दौरान सड़क किनारे और नालियों के ऊपर बनाए गए गुमटी, ठेला, खोमचा और दुकानों को हटाया गया।साथ ही अतिक्रमण हटाओ अभियान के दौरान कई अस्थायी ढांचों को मौके पर ही तोड़ दिया गया और जब्त भी किया गया। नगर निगम की टीम ने स्टेशन रोड के आसपास के क्षेत्र में अतिक्रमण को लेकर व्यापक अभियान चलाया।इस अभियान का मुख्य उद्देश्य स्टेशन रोड को अतिक्रमण मुक्त करना और यातायात को सुगम बनाना है। नगर निगम की इनफोर्समेंट टीम ने अतिक्रमणकारियों को नोटिस जारी कर उन्हें अपने अस्थायी ढांचे हटाने का निर्देश दिया है।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !