Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-07-22

Jamshedpur MGM Police In Action: मोबाइल छिनतई कांड का खुलासा: तीन आरोपी गिरफ्तार, फर्जी नंबर प्लेट वाली बाइक भी जब्त

Jamshedpur: एमजीएम थाना क्षेत्र अंतर्गत एनएच 33 स्थित रंजन ढाबा के पास 18 दिसंबर 2024 को हुई मोबाइल छिनतई की घटना का पुलिस ने सफलतापूर्वक उद्भेदन कर लिया है। इस मामले में संलिप्त तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है, जिनमें एक नाबालिग भी शामिल है। छापेमारी के दौरान पुलिस ने आरोपियों के पास से रियलमी कंपनी का छिना हुआ मोबाइल फोन और घटना में प्रयुक्त पल्सर मोटरसाइकिल भी जब्त की है।


पुलिस के अनुसार, बालीगुमा स्थित वास्तु विहार निवासी अनिश कुमार गुप्ता घटना के दिन बाइक से एनएच 33 पर जा रहे थे, तभी रंजन ढाबा के पास दूसरी बाइक पर सवार तीन युवकों ने उनका मोबाइल फोन छीन लिया और गोडगोड़ा की दिशा में फरार हो गए। इस संबंध में एमजीएम थाना कांड संख्या 212/2024 के तहत बीएनएस की धारा 304 और 305 के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया था।


घटना की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी के निर्देश पर एक विशेष छापामारी दल का गठन किया गया। एमजीएम थाना प्रभारी सचिन कुमार दास के नेतृत्व में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने डिमना रोड शांतिनगर निवासी कृष्णा कुमार, निखिल गोस्वामी और एक नाबालिग को गिरफ्तार किया।

जांच के दौरान पता चला कि घटना में प्रयुक्त पल्सर बाइक का चेसिस नंबर MD2872BXXRP70690 और इंजन नंबर JEXPRA79638 है, जबकि उस पर लगी JH05DO 3208 नंबर की प्लेट फर्जी पाई गई। पूछताछ में आरोपियों ने कबूल किया कि वे हर बार वारदात से पहले बाइक पर नकली नंबर प्लेट लगाते थे ताकि पुलिस से बचा जा सके।

पुलिस आगे की जांच में जुटी है और इस गिरोह के अन्य संभावित कनेक्शन को खंगाला जा रहा है।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !