Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-07-22

Jamshedpur Maji Pargana: अंतर्राष्ट्रीय माहली दिवस 11 नवंबर को; भाषा, संस्कृति व सामाजिक धरोहरों को जीवित रखने के लिए प्रथम राष्ट्रीय महाधिवेशन

Jamshedpur: आदिवासी संताल समाज की माझी परगना के तर्ज पर अपनी भाषा, संस्कृति व सामाजिक धरोहरों को जीवित रखने के लिए माहली समाज द्वारा माहली माझी परगना महाल का प्रथम राष्ट्रीय महाधिवेशन 12 अक्तूबर को जमशेदपुर में होगा. इसमें झारखंड, पश्चिम बंगाल, ओडिशा और असम के प्रतिनिधि शामिल होंगे. यह जानकारी पूर्व विधायक सह अखिल भारतीय माहली आदिवासी समाज केंद्रीय अध्यक्ष सूर्य सिंह बेसरा ने सोमवार को बिष्टुपुर सर्किट हाउस में आयोजित एक संवाददाता सम्मेलन में दी. उन्होंने बताया कि अखिल भारतीय माहली आदिवासी समाज विश्व स्तर के माहली समाज के एक मंच पर लाने के प्रयासरत है. इसी के तहत 11 नवंबर को भी जमशेदपुर में पुन: अंतर्राष्ट्रीय माहली दिवस मनाया जायेगा. माहली समाज के इतिहास में यह भी पहली बार आयोजित होगा. इसमें 1 लाख से अधिक लोगों के जुटान करने का लक्ष्य रखा गया है. इसकी भी तैयारी शुरू कर दी गयी है. उन्होंने बताया कि अखिल भारतीय माहली आदिवासी समाज सरना धर्म कोड की मान्यता देने व पेसा कानून 1996 को जल्द से जल्द लागू करने का पक्षधर है. संवाददाता सम्मेलन में रामलाल माहली, शंकर सेन माहली, जवाहरलाल माहली व राजू बेसरा मौजूद थे.

शहीद शंकर माहली की शहादत दिवस पर हो सरकारी छुट्टी हो

सूर्य सिंह बेसरा ने बताया कि आदिवासी माहली समाज के स्वतंत्रता सेनानी शंकर माहली को 19 जनवरी 1943 को नागपुर जेल में फांसी दिया गया था. समाज के लोग आज भी उसे उसकी शहादत दिवस पर याद करते हैं. अखिल भारतीय माहली आदिवासी समाज सरकार से उनकी शहादत पर 19 जनवरी को छुट्टी देने की मांग करता है.

माहली समाज कस्टमरी लॉ तैयार करेगा

सूर्य सिंह बेसरा ने कहा कि सामाजिक सिस्टम को जीवित रखने के लिए माहली समाज ने कस्टमरी लॉ बनाने की दिशा में पहल शुरू कर दिया गया है. इसके लिए समाज के प्रबुद्ध बुद्धिजीवी व नागरिकों से चर्चा किया जा रहा है. माहली समाज की आर्थिक रूप से मजबूत करने के लिए बंबू इंडस्ट्री को विकसित किया जायेगा. इसके लिए आवश्यक पहल शुरू कर दिया गया है.

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !