Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-04-21

Sundernagar Police Success: सुंदरनगर पुलिस को बड़ी सफलता: अवैध हथियार के साथ युवक गिरफ्तार, पिस्तौल दिखाकर की थी धमकी

Meta Description

जमशेदपुर: सुंदरनगर पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए अवैध हथियार और जिंदा कारतूस के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। घटना तुरामडीह क्षेत्र की है, जहां आरोपी सुनाराम किस्कू को गिरफ्तार किया गया।

 
पुलिस के अनुसार, सुनाराम किस्कू ने एक व्यक्ति से शराब पीने के लिए पैसों की मांग की। जब उस व्यक्ति ने पैसे देने से इनकार किया, तो आरोपी ने उस पर देसी पिस्तौल तान दी। किसी तरह वह व्यक्ति वहां से बचकर निकला और तुरंत पुलिस को सूचना दी।
 
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तत्परता से कार्रवाई करते हुए इलाके में छापेमारी की और आरोपी को धर दबोचा। आरोपी के पास से एक अवैध देसी कट्टा और चार जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं।
 
इस संबंध में ग्रामीण पुलिस अधीक्षक ऋषव गर्ग ने जानकारी दी कि आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है और आगे की जांच जारी है।
 
पुलिस की इस तत्पर कार्रवाई से इलाके में कानून व्यवस्था को लेकर लोगों में विश्वास और मजबूत हुआ है।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !