Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-07-21

Seraikela road construction: सरायकेला के नवागांव से बागानसाई तक सड़क निर्माण कार्य का शुभारंभ, 3.2 किमी की सड़क से विकास को मिलेगी नई रफ्तार

सरायकेला खरसावां विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत सरायकेला प्रखंड के नवागांव पंचायत में सोमवार को नवागांव से बागानसाई तक 3.2 किलोमीटर लंबी सड़क निर्माण कार्य का विधिवत शिलान्यास हुआ।
 इस योजना पर लगभग 3 करोड़ 20 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। विधायक दशरथ गगराई के अस्वस्थ रहने के कारण उनकी धर्मपत्नी बसंती गगराई ने नारियल फोड़कर व फीता काटकर कार्य का शुभारंभ किया।  

मौके पर उपस्थित जिला परिषद अध्यक्ष सोनाराम बोदरा ने कहा कि जैसे हर शुभ कार्य की शुरुआत हम पूजा-पाठ और नारियल फोड़कर करते हैं, ठीक वैसे ही सरकारी योजनाओं की शुरुआत भी धार्मिक और पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ होनी चाहिए। 

यह सिर्फ एक परंपरा नहीं, बल्कि आस्था और शुभकामना का प्रतीक है। आज नवागांव से बागानसाई तक जो सड़क बनने जा रही है, वह क्षेत्र के विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। झारखंड अलग राज्य बनने के बाद पहली बार इस क्षेत्र में इस तरह की सड़क का निर्माण हो रहा है, जो सराहनीय है। इस अवसर पर कांग्रेस के प्रदेश सचिव छोटेराय किस्कू ने कहा कि सड़क निर्माण में गुणवत्ता को लेकर ग्रामीणों की भूमिका भी अहम होनी चाहिए। उन्होंने ग्रामीणों से आह्वान किया कि वे इस सड़क को अपनी संपत्ति समझें और निर्माण कार्य पर नजर रखें। 

उन्होंने कहा कि किसी भी प्रकार की गड़बड़ी या असमानता की स्थिति में जूनियर इंजीनियर को सूचित करें और संवेदक की मनमानी कतई न होने दें। मौके पर संसद कालीचरण मुंडा के प्रतिनिधि सूरज महतो, विधायक प्रतिनिधि नायडू गोप, पंचायत की मुखिया रीता सरदार, जिला उपाध्यक्ष संजय प्रधान, जन्नत हुसैन, भगत महतो, प्रकाश महतो, जगदीश महतो, शैलेंद्र महतो, त्रिलोचन महतो, संजीव महतो समेत कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।

ग्रामीणों ने इस पहल का स्वागत करते हुए उम्मीद जताई कि यह सड़क न केवल आवागमन को सुगम बनाएगी, बल्कि क्षेत्र के विकास में भी अहम भूमिका निभाएगी।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !