Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-07-21

Ganga rescue operation: पटना में गंगा का रौद्र रूप, स्नान करने गए पांच किशोरों में से दो लापता और तीन को बचाया गया

बिहार की राजधानी पटना में गंगा नदी इस समय उफान पर है। बारिश के चलते नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ गया है और कई घाटों पर पानी खतरे के निशान से ऊपर बह रहा है। इसी बीच सोमवारी के दिन गंगा स्नान के लिए भद्र घाट पहुंचे पांच किशोरों के डूबने की दर्दनाक घटना सामने आई है।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, जैसे ही पांचों किशोर गंगा में उतरे, तेज धारा में बहने लगे। मौके पर मौजूद लोगों ने शोर मचाकर सहायता की गुहार लगाई। गश्त कर रहे एसएसबी (सशस्त्र सीमा बल) के जवानों ने तत्परता दिखाते हुए रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया और तीन किशोरों—शिवम, अमन और आदित्य—को सुरक्षित बाहर निकाल लिया।

इन तीनों को प्राथमिक उपचार के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है। वहीं, दो अन्य किशोर अब भी लापता हैं, जिनकी खोजबीन जारी है।

एसएसबी इंस्पेक्टर प्रमोद कुमार और अजीत जडेजा ने बताया कि गंगा की तेज धार और पानी में अधिक करंट होने के कारण रेस्क्यू अभियान में कठिनाई आ रही है। फिर भी जवान लगातार प्रयास कर रहे हैं।

घटना की जानकारी मिलते ही आलमगंज थाना की पुलिस भी मौके पर पहुंची और पूरे मामले की जांच में जुट गई है। लापता किशोरों के परिजन और स्थानीय लोग घटनास्थल पर मौजूद हैं और प्रशासन से सहायता की अपील कर रहे हैं।

प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे गंगा घाटों से दूरी बनाए रखें और बारिश के इस मौसम में सतर्कता बरतें।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !