Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-07-21

Bokaro News: बोकारो के हॉस्पिटल में महिला की मौत, डॉक्टर पर लापरवाही का आरोप

Bokaro News: बोकारो के एक अस्पताल मेडिकेंट हॉस्पिटल में पथरी का ऑपरेशन कराने के लिए आई थी। एक महिला सबीना किस्कू जिसकी मौत हो गई, कांग्रेस नेता प्रदीप बालमुचू ने आरोप लगाया है ।

कि डॉक्टर की लापरवाही से सबीना की मौत हुई है,बालमुचू ने बताया कि सबीना का ऑपरेशन यह हादसा 7 जुलाई 2025 को हुआ था, लेकिन डॉक्टर की गलती से उसकी आंत कट गई, जिससे हालत बिगड़ती चली गई और 11 जुलाई को उसकी मौत हो गई, उन्होंने कहा कि पथरी जैसे छोटे ऑपरेशन के लिए अस्पताल ने 50 हजार का इलाज बता कर करीब 2 लाख रुपये तक ले लिए थे। लेकिन इलाज के नाम पर लापरवाही की गई।

सबीना के पति बोकारो रेलवे कॉलोनी के निवासी है। और गोड्डा जिले के रहने वाले हैं। उन्होंने बताया कि जब उन्होंने हॉस्पिटल के खिलाफ शिकायत की बात कही, तो उन्हें हॉस्पिटल के तरफ से धमकी दी गई।
“अगर एफआईआर करोगे तो उल्टा तुम पर ही केस कर देंगे।”जिस वजह से उन्होंने अब तक कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई। प्रदीप बालमुचू ने इस घटना को सिर्फ लापरवाही नहीं बल्कि एक तरह की हत्या बताया और झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी से मामले की जांच करवाने की मांग की है।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !