Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-07-20

Rajnagar Robbery Attempt: राजनगर में ग्रामीणों ने दिखाई सतर्कता, डकैती की मंशा से पहुंचे तीन युवकों को अवैध हथियार के साथ पकड़ा

बीती देर रात राजनगर प्रखंड के ईचा गांव में ग्रामीणों ने डकैती की मंशा से घूम रहे तीन संदिग्ध युवकों को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। पकड़े गए युवकों के पास से एक अवैध देशी पिस्तौल भी बरामद की गई है।

घटना करीब रात 1 बजे की बताई जा रही है। ग्रामीणों ने जानकारी दी कि तीन युवक एक मोटरसाइकिल पर सवार होकर गांव के आसपास संदिग्ध रूप से घूम रहे थे। उनकी हावभाव पर संदेह होने पर ग्रामीणों ने उन्हें घेरकर पकड़ लिया।   पूछताछ के दौरान युवक जवाब देने में असमर्थ रहे। उनकी तलाशी लेने पर एक युवक के पास से पिस्तौल प्राप्त हुई, जिसके बाद तुरंत पुलिस को जानकारी दी गई।

जानकारी मिलते ही राजनगर पुलिस मौके पर पहुंची और तीनों युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दिया। 
इस घटना ने एक बार फिर साबित कर दिया कि सतर्कता और जनसहयोग से आपराधिक गतिविधियों को समय रहते रोका जा सकता है।

ईचा गांव में ग्रामीणों ने दिखाई सतर्कता, डकैती की मंशा से पहुंचे तीन युवकों को अवैध हथियार के साथ पकड़ा

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !