Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-07-19

Jamshedpur Gets Third Place In Cleanliness: जमशेदपुर को स्वच्छता सर्वेक्षण में तीसरा स्थान प्राप्त होने की खुशी में सफाई कर्मचारियों ने अपर नगर आयुक्त कृष्ण कुमार का भव्य स्वागत करते हुए जमकर आतिशबाजी की

Jamshedpur Gets Third Place In Cleanliness: पिछले दिनों दिल्ली के विज्ञान भवन मैं महामहिम राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के द्वारा स्वच्छता सर्वेक्षण में तीसरा स्थान प्राप्त करने पर जमशेदपुर को सम्मानित किया गया।

सम्मान लेने वालों में प्रधान सचिव नगर सुनील कुमार निर्देशक सूरज कुमार अपर नगर आयुक्त जेएनएस कृष्ण कुमार मौजूद थे, वही सम्मान लेकर शहर पहुंचने पर जेएनएस के सभी कर्मचारी एवं सफाई कर्मचारियों ने अपने अपर नगर आयुक्त कृष्ण कुमार का भव्य स्वागत किया, जहां ढोल नगाड़ों के बीच जमकर आतिशबाजी भी की गई।


वही इस संदर्भ में मीडिया से बात करते हुए कृष्ण कुमार ने कहा कि अब हमारा लक्ष्य पहला स्थान प्राप्त करना है, जिसकी तैयारी में हम जुट गए हैं स्वच्छता सर्वेक्षण में 4559 शहर शामिल हुए थे जहां 3 लाख से 10 लाख की आबादी वाले शहर मैं हमें तीसरा स्थान प्राप्त हुआ है इस पुरस्कार का हकदार जिला प्रशासन टाटा स्टील एवं शहर के सभी नागरिक है, केंद्र सरकार की टीम ने स्वच्छता सर्वेक्षण के दौरान सभी नागरिकों से फीडबैक लिया था, इसके बाद ही हमें सफलता प्राप्त हुई है।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !