Shravani Mela 2025: देवघर देश के सबसे बड़े धार्मिक और सांस्कृतिक आयोजनों में से एक, श्रावणी मेला 2025 के सफल संचालन के लिए प्रशासन ने विशेष तैयारी शुरू कर दी है। इस मेले के दौरान श्रद्धालुओं को हर तरह की सहायता और जानकारी उपलब्ध कराने के लिए सूचना सह सहायता केंद्र चौबीसों घंटे सक्रिय रहेगा।
इस सहायता केंद्र के माध्यम से श्रद्धालु मार्गदर्शन, सुरक्षा, स्वास्थ्य सुविधाओं और आपातकालीन सेवाओं की पूरी जानकारी पा सकेंगे। मेले में आने वाले लाखों श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए यह केंद्र 24 घंटे, बिना किसी अवकाश के, सेवा देने के लिए तत्पर रहेगा।
प्रशासन का कहना है कि यह कदम श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा और संतुष्टि को प्राथमिकता देने का एक महत्वपूर्ण प्रयास है। सूचना सह सहायता केंद्र में अनुभवी कर्मी नियुक्त किए जाएंगे, जो हर प्रकार की समस्या का तुरंत समाधान कर सकेंगे।
मेला प्रबंधन ने सभी विभागों को भी निर्देश दिए हैं, कि वे सहयोग और समन्वय के साथ कार्य करें ताकि श्रद्धालुओं को बेहतर और निर्बाध सेवाएं मिल सकें।
श्रावणी मेला 2025 में आने वाले श्रद्धालु न केवल आध्यात्मिक अनुभव प्राप्त करेंगे, बल्कि इस व्यवस्था से उनकी यात्रा और ठहराव भी सुविधाजनक और सुरक्षित होगी।