Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-07-19

Jamshedpur DDC Meeting: विभिन्न मदों से संचालित विकास योजनाओं की समीक्षा बैठक, कार्यों में तेजी और पारदर्शिता सुनिश्चित करने के निर्देश

Jamshedpur: पूर्वी सिंहभूम समाहरणालय सभागार में शनिवार को उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी के निर्देशानुसार विभिन्न विकास योजनाओं की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता उप विकास आयुक्त ने की, जिसमें अनाबद्ध निधि, डीएमएफटी, नीति आयोग फंड, सांसद/विधायक निधि, सीएसआर, खेलकूद और पर्यटन से संबंधित योजनाओं की विस्तृत समीक्षा की गई।


बैठक में पुल-पुलिया, सड़क, पीसीसी रोड, पेयजल स्रोतों, तथा स्कूलों में कमरे निर्माण जैसी आधारभूत संरचना परियोजनाओं पर विशेष ध्यान दिया गया। उप विकास आयुक्त ने निर्देश दिए कि योजनाओं को प्राथमिकता के आधार पर स्वीकृत कर समयसीमा में गुणवत्ता के साथ पूर्ण किया जाए। कार्य में देरी या लापरवाही की स्थिति में तकनीकी जांच कर रिपोर्ट समर्पित करने और नई टेंडर प्रक्रिया शुरू करने को कहा गया।


नीति आयोग फंड से पीवीटीजी क्षेत्रों के 130 आंगनबाड़ी केन्द्रों के सुदृढ़ीकरण की समीक्षा करते हुए उनके भौतिक सत्यापन का निर्देश समाज कल्याण पदाधिकारी को दिया गया। वहीं डीएमएफटी मद से 60 नए आंगनबाड़ी केन्द्रों के निर्माण हेतु भूमि उपलब्धता और टेंडर प्रक्रिया जल्द पूरी करने के लिए अंचल अधिकारियों और अभियंत्रण विभागों को समन्वय बनाने को कहा गया।

सीएसआर फंड से स्वास्थ्य सेवाओं, पूरक पोषण, चापाकल और एम्बुलेंस जैसी योजनाओं की समीक्षा करते हुए जनहित में राशि के समुचित उपयोग की बात कही गई।

एमपी-एमएलए लैड योजनाओं पर चर्चा करते हुए उप विकास आयुक्त ने जनप्रतिनिधियों द्वारा अनुशंसित कार्यों को प्राथमिकता और पारदर्शिता के साथ पूर्ण करने के निर्देश दिए। खेल और पर्यटन विकास योजनाओं पर भी विचार करते हुए उन्होंने कहा कि कैबिनेट के संकल्प के अनुसार सभी योजनाएं प्रारंभ करने से पूर्व जनप्रतिनिधियों को सूचित किया जाए।

बैठक में सिविल सर्जन डॉ. साहिर पाल, एनईपी निदेशक श्री संतोष गर्ग, जिला योजना पदाधिकारी मृत्युंजय कुमार, समाज कल्याण पदाधिकारी संध्या रानी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !