Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-07-19

Jamshedpur Bagbera: बागबेड़ा जलापूर्ति योजना का सुबोध झा ने किया स्थल निरीक्षण, कार्य की धीमी गति पर जताई नाराजगी

Jamshedpur Bagbera: बागबेड़ा जलापूर्ति योजना,सुबोध झा ने किया स्थल निरीक्षण, कार्य की धीमी गति पर जताई नाराजगी बागबेड़ा महानगर विकास समिति के अध्यक्ष सुबोध झा के नेतृत्व में समिति के सदस्यों ने बागबेड़ा ग्रामीण जलापूर्ति योजना और बागबेड़ा हाउसिंग कॉलोनी जलापूर्ति योजना के फिल्टर प्लांट का स्थल निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान पाया गया कि दोनों योजनाओं के फिल्टर प्लांट में कोई कार्य नहीं चल रहा था।


आदित्यपुर मोड़ फिल्टर प्लांट में कोई कार्य नहीं चल रहा है, ठेकेदार ने बताया कि मोटर का अप्रूवल मिलने के बाद डेढ़ से दो महीने में काम पूरा कर लिया जाएगा।
बड़ौदा घाट में पिलर निर्माण का कार्य पूरा हो चुका है, लेकिन पाइपलाइन बिछाने का कार्य अभी तक शुरू नहीं हुआ है।
 रेलवे ट्रैक के नीचे से 365 मीटर पाइपलाइन पार करने का काम एक साल से अधिक समय से लंबित है, जिसमें लगभग 2-3 महीने और लग सकते हैं।

 विभाग का दावा है कि 10 करोड़ रुपये उपलब्ध हैं और तेजी से कार्य चल रहा है, लेकिन स्थल निरीक्षण में कहीं भी कोई कार्य नहीं पाया गया।
सुबोध झा ने आरोप लगाया है कि विभाग द्वारा झूठे दावे किए जा रहे हैं और जनता का पैसा दुरुपयोग हो रहा है.


सुबोध झा ने कहा है कि सांसद विद्युत वरण महतो ने स्वयं स्थलों का निरीक्षण करने की बात कही है।
 समिति ने चेतावनी दी है कि यदि समय सीमा में काम पूरा नहीं हुआ तो आंदोलन किया जाएगा।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !