Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-07-19

Jamshedpur Birsanagar: जलापूर्ति बन कर तैयार, रख रखाव बत से बत्तर निवासियों में हर समय डर का माहौल

Jamshedpur Birsanagar: जमशेदपुर बिरसानगर स्थित हुरलूंग जलापूर्ति बन कर तैयार हुआ, मगर रख रखाव के आभाव मे बत से बत्तर स्थिति में है, स्थानीय लोगों में हर समय डर का माहौल रहता है, जो पानी की टंकी बनाई गईं, उस पानी की टंकी में लगे बांस के भाड़े को अभी तक नहीं खोला गया है, जिससे पूरा बांस का बाड़ा सड़ कर गिर रहा है।

वंही आस पास के लोगों में हर समय डर का माहौल बना हुआ है, यह योजना जुगसलाई विधानसभा क्षेत्र में नल जल योजना के तहत बना था, मगर पानी की टंकी का काम पूरा हो गया है, वंही अब तक पानी की टंकी से पानी की सप्लाई शुरू नहीं हुई है, मगर पानी टंकी बनने के समय जिस बांस का भाड़े का उपयोग किया गया था, उसे अब तक नहीं खोला गया है।


जिससे बांस अब सड़ चूका है, ज़ब आंधी चलती है तो यह बांस टूट कर गिरता है, जिससे आस पास के लोगों को चोट लगने का खतरा बना रहता है, विभाग की लापरवाही साफ दिखाई दे रही है, ज़ब टंकी का काम पूरा हो गया, तब बांस के भाड़े को खोल देना चाहिए, मगर लापरवाही किसी दिन किसी की जान भी ले सकती है, आस पास के लोगों मे दहशत का माहौल बना हुआ है ।

जिस सड़क के किनारे यह पानी की टंकी बनी है, वह सड़क टेल्को को एनएच 33 को जोड़ती है, सड़क पर ट्रैफिक भी रहता है, अगर बांस किसी वाहन पर गिरा तो उसका भी नुकसान होगा, अब देखना यह है, विभाग कब जागेगा और कब इस पानी टंकी से सडे हुए बांस के भाड़े को खोल कर हटाएगा, यह तो आने वाला समय ही बताएगा।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !