Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-07-19

Jamshedpur Crime: पड़ोसी ने युवती से किया दुष्कर्म, बोड़ाम थाना में FIR दर्ज, आरोपी फरार

Jamshedpur: बोड़ाम थाना क्षेत्र के भुला गांव से एक शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है, जहां पड़ोसी युवक ने अपने घर बुलाकर एक युवती के साथ जबरन दुष्कर्म किया। यह घटना शुक्रवार की सुबह की बताई जा रही है।


पीड़िता ने परिजनों को घटना की जानकारी दी, जिसके बाद मामले की शिकायत थाने में की गई। बोड़ाम थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।


घटना के संबंध में पीड़िता ने बताया कि आरोपी रामधन चित्रकार ने उसे शुक्रवार सुबह अपने घर बुलाया और फिर जबरदस्ती उसके साथ दुष्कर्म किया। जब उसने विरोध किया और चिल्लाई, तो आरोपी ने उसके साथ मारपीट भी की।

फिलहाल आरोपी फरार है और पुलिस उसकी तलाश कर रही है। वहीं, पुलिस पीड़िता का मेडिकल जांच कराने की तैयारी में जुटी है। इसके साथ ही कोर्ट में उसका बयान दर्ज कराने की प्रक्रिया भी जल्द शुरू की जाएगी।

बोड़ाम थाना प्रभारी ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए हर पहलू की जांच की जा रही है और आरोपी की गिरफ्तारी के लिए प्रयास जारी हैं।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !