Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-04-20

आद्रा मंडल में रेलवे विकास कार्य के चलते ट्रेनों का संचालन प्रभावित: देखें रद्द और बदले गए रूट्स की सूची

Meta Description

आद्रा, 20 अप्रैल 2025: दक्षिण पूर्व रेलवे ने जानकारी दी है कि आद्रा मंडल में जारी विकास कार्यों के कारण 21 अप्रैल से 27 अप्रैल 2025 तक कई ट्रेनों की सेवाएं प्रभावित रहेंगी। इस दौरान कुछ ट्रेनें रद्द रहेंगी और कुछ ट्रेनों का संचालन आंशिक रूप से किया जाएगा।

 
रद्द की गई ट्रेनें:
 
1. 68046/68045 आसनसोल-आद्रा-आसनसोल मेमू पैसेंजर
यात्रा की शुरुआत 21 अप्रैल से 27 अप्रैल 2025 के बीच होने पर रद्द रहेगी।
 
2. 18019/18020 झाड़ग्राम-धनबाद-झाड़ग्राम मेमू पैसेंजर
यात्रा की शुरुआत 21 अप्रैल और 24 अप्रैल 2025 को होने पर रद्द रहेगी।
 
ट्रेनों का अल्पावधि समाप्ति/प्रारंभ:
 
1. 68090/68089 आद्रा-मिदनापुर-आद्रा मेमू पैसेंजर
यात्रा की शुरुआत 21 अप्रैल, 25 अप्रैल और 27 अप्रैल 2025 को होने पर यह ट्रेन बिष्णुपुर से अल्पावधि प्रारंभ/समाप्त होगी।
 
2. 68056/68060 टाटानगर-आसनसोल-बराभूम मेमू पैसेंजर
यात्रा की शुरुआत 21 अप्रैल और 26 अप्रैल 2025 को होने पर यह ट्रेन आद्रा से अल्पावधि प्रारंभ/समाप्त होगी।
 
यात्रियों से अनुरोध है कि यात्रा से पहले संबंधित रेलवे स्टेशनों से जानकारी प्राप्त कर लें।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !