Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-07-16

Jamshedpur Bhuiyandih Firing: भुइयांडीह में दिनदहाड़े फायरिंग, टकलू लोहार की पत्नी को बनाया निशाना, हत्या के पुराने मामले से जुड़ सकती है वारदात, पुलिस जांच में जुटी

Jamshedpur: बुधवार दोपहर लगभग 1 बजे भुइयांडीह स्थित साहू मटन दुकान के पास उस वक्त अफरा तफरी मच गई, जब वहां अचानक फायरिंग की आवाज गूंजी। स्थानीय लोगों के अनुसार, फायरिंग का निशाना बनी महिला टकलू लोहार की पत्नी थी, जिन पर अज्ञात हमलावरों ने गोली चला दी।


बताया जा रहा है कि टकलू लोहार की पहले ही गोली मारकर हत्या की जा चुकी है, और आज उसी की पत्नी को निशाना बनाए जाने से इलाके में सनसनी फैल गई है। घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुंच चुकी है और जांच शुरू कर दी गई है।


पुलिस इस मामले को आपसी रंजिश और टकलू लोहार की पुरानी हत्या से जोड़कर देख रही है। चश्मदीदों से पूछताछ की जा रही है और सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं ताकि हमलावरों की पहचान की जा सके।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !