Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-04-20

Godda Murder: जमीन विवाद में जमानत पे निकले युवक की गोली मार कर हत्या

Meta Description

महगामा: गोड्डा के महगामा में जमीनी विवाद में जमानत पर निकले युवक की गोली मार कर हत्या, युवक के जबड़े में मारी है गोली, घायल को सदर अस्पताल रेफर किया गया है.

 

गोड्डा जिले के महागामा थाना क्षेत्र में एक पुराने जमीनी विवाद का मामला फिर हिंसक हो गया। बनरचूहा गांव में श्याम झा को दो लोगों ने गोली मार दी। श्याम झा पिछले साल हुई सच्चिदानंद मिश्रा की हत्या का आरोपी है और जमानत पर बाहर था।
 
घायल के भाई कन्हैया यादव ने बताया कि वे पंडाल पर बैठे थे। इसी दौरान सोनू यादव और चर्चित झा वहां आए। उन्होंने श्याम झा के जबड़े में गोली मार दी। घायल को तुरंत महागामा स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने गंभीर हालत को देखते हुए सदर अस्पताल गोड्डा रेफर कर दिया।
 
महागामा के एसडीपीओ चंद्रशेखर आजाद मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि यह मामला थाना कांड संख्या 167/23 से जुड़ा है। इस केस में 2023 में सच्चिदानंद मिश्रा की हत्या हुई थी। श्याम झा इस केस का आरोपी था और जमानत पर बाहर था। पुलिस ने इसे आपसी दुश्मनी का मामला बताया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !