Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-04-19

Gumla accident: शादी की खुशियां मातम में बदली: तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर में दो की मौत, 10 से ज्यादा घायल

Meta Description

Gumla: झारखंड के गुमला जिले में शुक्रवार देर रात एक भीषण सड़क हादसे ने शादी की खुशियों को मातम में बदल दिया। रांची-गुमला मुख्य मार्ग पर लगनपान (इंगेजमेंट) समारोह से लौट रही सवारी गाड़ी को रांची की ओर से आ रहे एक तेज रफ्तार ट्रक ने सामने से जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि सवारी वाहन सड़क पर पलट गया।

 
इस दर्दनाक हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों की पहचान झरगांव (गुमला सदर प्रखंड) निवासी जगमोहन गोप और लोहरदगा जिले के सेन्हा थाना क्षेत्र के लालवीर यादव के रूप में हुई है।
 
हादसे में एक दर्जन से ज्यादा लोग घायल हुए हैं, जिनमें से पांच की हालत गंभीर बताई जा रही है। गंभीर घायलों को बेहतर इलाज के लिए रांची स्थित रिम्स अस्पताल रेफर किया गया है, जबकि अन्य का इलाज गुमला सदर अस्पताल में चल रहा है।
 
स्थानीय पुलिस और प्रशासन की टीम ने मौके पर पहुंचकर राहत कार्य शुरू किया और घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया। हादसे की सूचना मिलते ही पीड़ित परिवारों में कोहराम मच गया है।
 
यह हादसा एक बार फिर तेज रफ्तार वाहनों और सड़कों पर लापरवाही की ओर इशारा करता है, जिससे आम लोगों की जान पर खतरा मंडरा रहा है।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !