Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-07-15

Saraikela Weekly Janata Darbar: सरायकेला साप्ताहिक जनता दरबार में उपायुक्त ने सुनीं आमजन की समस्याएं, त्वरित समाधान का दिया आश्वासन

सरायकेला समाहरणालय स्थित उपायुक्त कार्यालय प्रकोष्ठ में मंगलवार को उपायुक्त सह जिला दण्डाधिकारी नितिश कुमार सिंह की अध्यक्षता में साप्ताहिक जनता दरबार का आयोजन किया गया। दरबार में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए नागरिकों ने अपनी समस्याओं को लेकर उपायुक्त के समक्ष आवेदन प्रस्तुत किए। उपायुक्त ने न केवल सभी मामलों को गंभीरता से सुना, बल्कि त्वरित समाधान के लिए संबंधित विभागों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी जारी किए।
जनता दरबार के दौरान भूमि विवाद से लेकर नगरीय सुविधा, स्वास्थ्य, शिक्षा और सामाजिक योजनाओं से जुड़ी कई समस्याएं सामने आईं। कपाली नगर के इस्लाम नगर स्थित अफसर मैरिज हॉल के समीप सरकारी नाले पर अतिक्रमण की शिकायत की गई, वहीं नगर पंचायत सरायकेला क्षेत्र में जेआरडीसीएल द्वारा नाली सफाई और स्ट्रीट लाइट की मरम्मत नहीं किए जाने की समस्या को भी उठाया गया। कई नागरिकों ने राशन कार्ड में परिवार के सदस्यों का नाम जोड़ने, झारखंड सरकार की मंइया सम्मान योजना का लाभ अचानक बंद होने, तथा निजी विद्यालय में बच्ची के नामांकन जैसी समस्याएं साझा कीं।

इसके अलावा कांड्रा स्थित अमलगम स्टील एंड पावर लिमिटेड द्वारा फैलाए जा रहे जल, वायु एवं भूमि प्रदूषण से आसपास के गांवों में जनजीवन प्रभावित होने की बात भी सामने आई। बरसात के मौसम में ग्रामीण क्षेत्रों में मलेरिया, फाइलेरिया जैसी बीमारियों से बचाव के लिए ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव एवं स्वास्थ्य जांच शिविर लगाने की मांग भी की गई। साथ ही लगातार बारिश से कई ग्रामीण मकानों को हुए नुकसान के बाद योजना के तहत लाभुकों को सहायता राशि दिलवाने की आवश्यकता पर भी जोर दिया गया।

उपायुक्त नितिश कुमार सिंह ने सभी आवेदनों को गंभीरता से लेते हुए संबंधित विभागों को त्वरित और निष्पक्ष जांच कर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने आश्वासन दिया कि प्रत्येक समस्या का समाधान समयबद्ध और पारदर्शी तरीके से किया जाएगा।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !