Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-04-18

Chandil Firing: चांडिल में ताबड़तोड़ फायरिंग: मानगो के किराना दुकानदार विकास सिंह को मारी गई तीन गोलियां, हालत गंभीर

Meta Description

चांडिल थाना क्षेत्र के एनएच-33 स्थित भूतनाथ मंदिर के पास सोमवार को ताबड़तोड़ हुई फायरिंग की घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। मानगो के कुंवर बस्ती निवासी विकास सिंह नामक युवक को अज्ञात अपराधियों ने गोली मार दी।

घटना के तुरंत बाद स्थानीय राहगीरों की मदद से विकास को टाटा मुख्य अस्पताल ले जाया गया, जहां उसका इलाज जारी है। सूत्रों के अनुसार, विकास को तीन गोलियां लगी हैं – दोनों हाथों और एक पैर में।
 
बताया जा रहा है कि भूतनाथ मंदिर के पास विकास की एक छोटी सी किराना दुकान है और वह रोजाना की तरह दुकान पर ही मौजूद था।
 
फायरिंग की खबर पाकर घटनास्थल पर पहुंचे विकास के परिचितों ने उसकी स्थिति को चिंताजनक बताया। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि गोली किसने और क्यों चलाई। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।
 
इलाके में इस घटना के बाद दहशत का माहौल है और लोग पुलिस से सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !