Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-07-12

Sawan Celebrations In Lohanagari: लौहनगरी में सावन की धूम,भोलेनाथ की भक्ति में डूबा शहर, कांवरियों की उमड़ी भीड़

Sawan Celebrations In Lohanagari: सावन के पावन महीने की शुरुआत होते ही लौहनगरी भोलेनाथ की भक्ति में डूबी हुई नजर आने लगी है। जहां शहर के बाजारों में भक्तों की भीड़ उमड़ रही है, और गेरुआ रंग के कपड़े, टी-शर्ट, गमछा, झंडा और कांवर की खरीदारी जोरों पर है। सावन शुरू होते ही देवघर जाने वाले कांवरियों के लिए विशेष तरह के वस्त्र और सामग्रियां दुकानों में सजी हैं।
लौहनगरी भोलेनाथ के रंग में रंगा 
बाजारों में महिलाओं का रुझान हरी चूड़ियों की तरफ खासा देखने को मिल रहा है।बाजार में तरह-तरह की डिजाइनों वाली चूड़ियों की खूब बिक्री हो रही है, महिलाएं बाबा भोलेनाथ की भक्ति में लीन नजर आ रही हैं। उनका कहना है कि हरियाली और भक्ति का प्रतीक सावन महीना विशेष होता है, जिसमें वे हरी चूड़ियां पहनकर पूजा करती हैं।
वहीं दुकानदारों का कहना है कि इस बार बाबा के नाम वाली टी-शर्ट और कांवर की भारी डिमांड है। जमशेदपुर से बड़ी संख्या में श्रद्धालु सुल्तानगंज के लिए रवाना हो रहे हैं, जहां से वे जल भरकर देवघर में बाबा को अर्पित करेंगे।सावन की शुरुआत के साथ ही शहर का माहौल पूरी तरह भोलेनाथ के रंग में रंग चुका है। भक्तों में जबरदस्त उत्साह देखा जा रहा है।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !