Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-07-12

Jharkhand Weather Update: झारखंड में मौसम विभाग का बड़ा अपडेट, 5 दिन लगातार होगी झमाझम बारिश; येलो अलर्ट जारी

Jharkhand: झारखंड के मौसम को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। मौसम विभाग ने राजधानी समेत राज्य के अलग-अलग जिलों में अगले पांच दिनों तक बारिश होने का अनुमान जताया गया है। झारखंड में कहीं-कही भारी बारिश और तेज हवा के साथ वज्रपात होने के येलो अलर्ट की चेतावनी दी गई है। मौसम विभाग के अनुसार झारखंड में साइक्लोनिक सर्कुलेशन के कारण अगले चार दिनों तक बारिश जारी रहने की संभावना है। रांची समेत आसपास के जिले खूंटी, गुमला, कोल्हान के जिले, रामगढ़, बोकारो में बारिश की अधिक संभावना है।

राजधानी में शुक्रवार को भी दिन के दौरान बारिश हुई। करीब 30 मिमी बारिश दर्ज की गई। रांची में एक जून से लेकर अबतक 770.8 मिमी बारिश हुई जो कि सामान्य 308.3 मिमी से 150 प्रतिशत अधिक बारिश है। राज्य में पिछले 24 घंटों के दौरान 499.6 मिमी बारिश हुई। यह सामान्य वर्षापात 296.4 मिमी से 69 प्रतिशत अधिक है। राज्य में पिछले 24 घंटों के दौरान 93.6 मिमीस जामतारा 74.8 मिमी, बोकारो 74.6 मिमी, कांके में 70.4 मिमी, कोडरमा 45.6 मिमी, जमशेदपुर में 41 मिमी बारिश हुई। इस दौरान मौसम विभाग ने एक बार फिर से अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले 5 दिनों तक लगातार प्रदेश के कई इलाकों में बारिश होगी।

रांची का अधिकतम तापमान शुक्रवार को 28.4 डिग्री रहा। यह पिछले 24 घंटों की तुलना में करीब तीन डिग्री अधिक है। जबकि राज्या में सबसे कम तापमान लातेहार का 26.7 डिग्री रहा। वहीं सरायकेला का तापमान सबसे अधिक 35.4 डिग्री सेल्सियस रहा। राज्य का अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम है।

रांची मौसम विभाग के वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने बताया कि राज्य के ऊपर एक साइक्लोनिक सर्कुलेशन बना हुआ है। इसके प्रभाव से अगले पांच दिनों तक लगातार बारिश होगी। इस दौरान तेज हवा के साथ कहीं-कहीं वज्रपात होने की चेतावनी दी गई है। तापमान में भी कमी आएगी।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !