Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-09-20

Palamu News: हुसैनाबाद में घरेलू विवाद के बाद महिला ने पिया जहरीला पदार्थ, अस्पताल में इलाज जारी

Palamu News: पलामू जिले में स्तिथ हुसैनाबाद थाना क्षेत्र के शेखवाडीह गांव में रविवार को एक महिला ने गुस्से में जहरीला पदार्थ पी लिया. इसके बाद उसकी तबीयत बिगड़ गई. परिजनों ने बिना देर किए महिला को अनुमंडलीय अस्पताल हुसैनाबाद पहुंचाया. यहां डॉक्टरों की निगरानी में उसका इलाज चल रहा है.

40 वर्षीय चिंता देवी ने पिया जहरीला पदार्थ
महिला की पहचान शेखवाडीह गांव निवासी धनोज चौधरी की 40 वर्षीय पत्नी चिंता देवी के रूप में हुई है. बताया जा रहा है कि घर में किसी बात को लेकर महिला नाराज थी. इसी दौरान उसने पौधों पर छिड़काव के लिए घर में रखा जहरीला पदार्थ पी लिया.

अस्पताल में चल रहा इलाज
घटना की जानकारी मिलते ही परिजन महिला को अस्पताल लेकर पहुंचे. डॉक्टरों ने तत्काल उसका इलाज शुरू किया. फिलहाल महिला की हालत ठीक बताई जा रही है. परिवार के लोग अस्पताल में मौजूद हैं और उसकी स्थिति पर नजर रख रहे हैं.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !