NTA Exam Calendar 2026-27: राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी यानी एनटीए ने शैक्षणिक सत्र 2026 27 का नया परीक्षा कैलेंडर जारी किया है. इसके अनुसार दिसंबर 2026 से मार्च 2027 तक कई बड़ी परीक्षाएं होंगी. इसमें जेईई मेन, यूजीसी नेट और सीयूईटी पीजी जैसी परीक्षाएं शामिल हैं.
दिसंबर से शुरू होंगी परीक्षाएं
दिसंबर 2026 में आरआईएमसी, स्वयं और राष्ट्रीय सैन्य स्कूल की परीक्षाएं होंगी. इसी महीने यूजीसी नेट और संयुक्त सीएसआईआर यूजीसी नेट की परीक्षा भी होगी.
जनवरी में जेईई मेन
जनवरी 2027 में आर्मी कैडेट्स कॉलेज और श्रेष्ठ नेट्स की परीक्षा होगी. इसके साथ ही निफ्ट और जेईई मेन के पहले सत्र की परीक्षा भी जनवरी में होगी.
फरवरी में होंगी ये परीक्षाएं
फरवरी 2027 में कॉमन मैनेजमेंट एडमिशन टेस्ट यानी सीमैट की परीक्षा होगी. इसी महीने एनआईटीटीटी के पहले भाग की परीक्षा भी आयोजित की जाएगी.
मार्च में सीयूईटी पीजी
मार्च 2027 में सीयूईटी पीजी की परीक्षा होगी. इसी महीने एनआईटीटीटी के दूसरे भाग की परीक्षा भी होगी. एनटीए ने बताया है कि कैलेंडर में दी गई तारीखें अभी संभावित हैं. जरूरत के अनुसार इनमें बदलाव किया जा सकता है. इसलिए छात्रों को सलाह दी गई है कि वे परीक्षा से जुड़ी नई जानकारी के लिए एनटीए की आधिकारिक