Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-09-19

CBI Investigation: आयकर विभाग की महिला अधिकारी 15 हजार रिश्वत लेते गिरफ्तार, अधीनस्थ कर्मचारी भी पकड़ा गया

CBI Investigation: पटना आयकर विभाग में तैनात महिला अधिकारी सुनंदा कुमार को CBI ने 15 हजार रुपये रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है. उनके साथ एक अधीनस्थ कर्मचारी को भी पकड़ा गया है. CBI के अनुसार, दोनों को 10 सितंबर को रिश्वत की पहली किस्त लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया.

NGO से जुड़ा है पूरा मामला
मामला सहरसा की ज्योति विवेकानंद संस्थान नामक स्वयंसेवी संस्था से जुड़ा है. संस्था ने आयकर विभाग से छूट के लिए आवेदन किया था. आरोप है कि दस्तावेजों में सुधार कराने और 12ए व 80जी से जुड़े प्रमाण पत्र जारी कराने के बदले महिला अधिकारी ने रिश्वत मांगी थी.

पहले मांगे थे 85 हजार रुपये
शिकायतकर्ता ज्योति मिश्रा ने मामले की शिकायत CBI से की थी. जांच में शिकायत सही पाए जाने के बाद एजेंसी ने कार्रवाई की. आरोप के अनुसार, महिला अधिकारी ने पहले अपने लिए 75 हजार रुपये और अधीनस्थ कर्मचारी के लिए 10 हजार रुपये मांगे थे. बाद में रिश्वत की रकम कम कर दी गई. CBI के मुताबिक, तय रकम की पहली किस्त लेते समय अधिकारी और कर्मचारी दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया. मामले में आगे की जांच जारी है.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !