Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-09-18

Ranchi News: रांची में प्रसव के बाद महिला सब इंस्पेक्टर की मौत, परिजनों ने अस्पताल पर लगाया इलाज में लापरवाही का आरोप

Ranchi News: राजधानी रांची स्तिथ तुपुदाना के राजेन्द्र नर्सिंग होम में प्रसव के बाद 2018 बैच की महिला सब इंस्पेक्टर सुमित्रा कच्छप की मौत हो गई. मौत के बाद उनके पति कार्तिक मुंडा ने अस्पताल प्रबंधन और डॉक्टर संध्या कुमारी पर इलाज में लापरवाही का आरोप लगाया है. कार्तिक मुंडा ने तुपुदाना थाना में आवेदन देकर पूरे मामले की जांच कराने की मांग की है. पुलिस फिलहाल आवेदन के आधार पर मामले की पड़ताल कर रही है.

15 सितंबर को प्रसव के लिए अस्पताल में हुई थीं भर्ती
आवेदन में बताया गया है कि सुमित्रा कच्छप को 15 सितंबर को प्रसव के लिए राजेन्द्र नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया था. यहां उनका सिजेरियन ऑपरेशन किया गया. ऑपरेशन के बाद उनकी तबीयत बिगड़ने लगी. परिजनों के मुताबिक, सुमित्रा को तेज दर्द के साथ सांस लेने में भी परेशानी होने लगी थी.

हालत बिगड़ने पर दूसरे अस्पताल किया गया रेफर
परिजनों का आरोप है कि तबीयत खराब होने के बावजूद उन्हें समय पर उचित इलाज नहीं मिला. हालत गंभीर होने के बाद 16 सितंबर की रात सुमित्रा कच्छप को देवनिका अस्पताल रेफर किया गया. देवनिका अस्पताल में उनका इलाज शुरू किया गया, लेकिन इलाज के दौरान ही उनकी मौत हो गई.

पुलिस एसोसिएशन ने भी जांच की मांग की
घटना के बाद झारखंड पुलिस एसोसिएशन ने भी मामले को लेकर चिंता जताई है. एसोसिएशन ने पूरे प्रकरण की जांच कराने की मांग की है. एसोसिएशन का कहना है कि यदि जांच में इलाज में लापरवाही सामने आती है, तो इसके लिए जिम्मेदारी तय की जानी चाहिए. फिलहाल तुपुदाना थाना पुलिस को दिए गए आवेदन के आधार पर मामले की जांच कर रही है. जांच के बाद ही यह स्पष्ट होगा कि महिला SI की मौत के पीछे क्या वजह रही और लगाए गए आरोपों में कितनी सच्चाई है.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !