Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-09-17

Jamshedpur Breaking: MGM थाना क्षेत्र में बोलेरो की टक्कर से 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत, चालक फरार

Jamshedpur Breaking: जमशेदपुर के MGM थाना क्षेत्र में गुरुवार को सड़क हादसे में 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई. मृतक की पहचान तुफैल के रूप में हुई है. बताया जा रहा है कि हादसा भिलाईपहाड़ी में सोनालिका ट्रैक्टर के पास हुआ. तुफैल इलेक्ट्रिक स्कूटी से काम खत्म कर अपने घर लौट रहे थे.

तुफैल जवाहर नगर नंबर 14 के रहने वाले थे. वह ऑटो इलेक्ट्रिशियन का काम करते थे. गुरुवार करीब 6 बजे काम खत्म करने के बाद वह इलेक्ट्रिक स्कूटी से घर लौट रहे थे. इसी दौरान सोनालिका ट्रैक्टर के पास एक बोलेरो ने उन्हें टक्कर मार दी. हादसे में तुफैल की मौके पर ही मौत हो गई.

स्थानीय लोगों के अनुसार, टक्कर मारने के बाद बोलेरो चालक मौके से फरार हो गया. घटना की जानकारी मिलने के बाद MGM थाना पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !