Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-09-17

JSSC CGL Scam: JSSC-CGL परीक्षा अनियमितता मामले में अभय तिवारी की पत्नी और भाई को झटका, CID कोर्ट ने जमानत याचिका की खारिज

JSSC CGL Scam: JSSC-CGL परीक्षा अनियमितता मामले में जेल में बंद सुषमा देवी और अक्षय तिवारी को कोर्ट से राहत नहीं मिली है. CID की विशेष अदालत ने दोनों की जमानत याचिका खारिज कर दी है. सुषमा देवी आरोपी अभय तिवारी की पत्नी हैं, जबकि अक्षय तिवारी उसके भाई हैं. दोनों ने जेल से बाहर आने के लिए जमानत की अर्जी दाखिल की थी.

मंगलवार को हुई थी मामले की सुनवाई
जमानत याचिका पर मंगलवार को CID की विशेष अदालत में सुनवाई हुई थी. इस दौरान CID की ओर से कोर्ट में केस डायरी पेश की गई. इसके बाद जांच एजेंसी और बचाव पक्ष के वकीलों ने अपनी-अपनी दलीलें रखीं. दोनों पक्षों को सुनने के बाद अदालत ने फैसला सुरक्षित रख लिया था. अब अदालत ने दोनों आरोपियों को जमानत देने से इनकार कर दिया है.

अगस्त में हुई थी दोनों की गिरफ्तारी
CID ने सुषमा देवी और अक्षय तिवारी को अगस्त महीने में गिरफ्तार किया था. वहीं, इस मामले में मुख्य आरोपी बताए जा रहे अभय तिवारी को जांच एजेंसी ने जुलाई में गिरफ्तार किया था. तीनों आरोपी फिलहाल JSSC-CGL परीक्षा में अनियमितता से जुड़े मामले में जेल में हैं.

JSSC-CGL परीक्षा में अनियमितता को लेकर CID ने कांड संख्या 1/2025 दर्ज किया है. इसी मामले में CID ने अभय तिवारी, उसकी पत्नी सुषमा देवी और भाई अक्षय तिवारी को गिरफ्तार किया है. मामले में आगे की कानूनी प्रक्रिया जारी है.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !