Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-09-14

Ranchi News: कोकर स्थित डिस्टलरी पार्क के तालाब में डूबने से अज्ञात व्यक्ति की मौत, पहचान में जुटी पुलिस

Ranchi: रांची के कोकर स्थित डिस्टलरी पार्क में तालाब में नहाने गए एक व्यक्ति की डूबने से मौत हो गई. हादसा सदर थाना क्षेत्र में हुआ. बताया जा रहा है कि नहाने के दौरान व्यक्ति तालाब के गहरे हिस्से में चला गया. इसके बाद वह पानी में डूब गया.

काफी मशक्कत के बाद बाहर निकाला गया
घटना की जानकारी मिलने के बाद लोगों ने उसे पानी से निकालने की कोशिश शुरू की. काफी प्रयास के बाद व्यक्ति को तालाब से बाहर निकाला गया. हालांकि, तब तक उसकी मौत हो चुकी थी.

पुलिस ने शुरू की जांच
सूचना मिलते ही सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है. फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो पाई है. पुलिस उसकी पहचान कराने के साथ ही हादसे की पूरी जानकारी जुटा रही है.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !